Sbg 17.13 htshg

From IKS BHU
Revision as of 15:30, 4 December 2025 by imported>Vij (Added {content_identifier} content)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

Hindi Translation Of Sri Shankaracharya's Sanskrit Commentary By Sri Harikrishnadas Goenka ।।17.13।।जो यज्ञ शास्त्रविधिसे रहित -- शास्त्रोक्त प्रकारसे विपरीत और असृष्टान्न होता है अर्थात् जिस यज्ञमें ब्राह्मणोंको अन्न नहीं दिया जाता तथा जो मन्त्रहीन -- मन्त्र? स्वर और वर्णसे रहित? एवं बतलायी हुई दक्षिणा और श्रद्धासे भी रहित होता है? उस यज्ञको ( श्रेष्ठ पुरुष ) तामसी -- तमोगुणसे किया हुआ बतलाते हैं।