Sbg 15.19 htshg
Jump to navigation
Jump to search
Hindi Translation Of Sri Shankaracharya's Sanskrit Commentary By Sri Harikrishnadas Goenka ।।15.19।।अब इस प्रकार बतलाये हुए आत्मतत्त्वको जो जानता है उसके लिये यह फल बतलाया जाता है --, जो कोई अज्ञानसे रहित हुआ पुरुष? उपर्युक्त विशेषणोंसे युक्त मुझ पुरुषोत्तम ईश्वरको? ऊपर कहे हुए प्रकारसे यह जानता है कि यह ( पुरुषोत्तम ) मैं हूँ? वह सर्वज्ञ है -- वह सर्वात्मभावसे सबको जानता है? अतः सर्वज्ञ है और हे भारत ( वह ) सब भूतोंमें स्थित मुझ परमात्माको ही सर्वभावसे -- सबका आत्मा समझकर भजता है।