Sbg 18.57 htshg

From IKS BHU
Revision as of 15:46, 4 December 2025 by imported>Vij (Added {content_identifier} content)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

Hindi Translation Of Sri Shankaracharya's Sanskrit Commentary By Sri Harikrishnadas Goenka ।।18.57।।जब कि यह बात है इसलिये --, तू दृष्ट और अदृष्ट फलवाले समस्त कर्मोंको विवेकबुद्धिसे अर्थात् यत्करोषि यदश्नासि इस श्लोकमें बतलाये हुए भावसे? मुझ ईश्वरमें समर्पण करके तथा मेरे परायण होकर? अर्थात् मैं वासुदेव ही जिसका पर,( परमगति ) हूँ ऐसा होकर? मुझमें बुद्धिको स्थिर करनारूप बुद्धियोगका आश्रय लेकर -- बुद्धियोगके अनन्यशरण होकर? निरन्तर मुझमें चित्तवाला हो? अर्थात् जिसका निरन्तर मुझमें ही चित्त रहे? ऐसा हो।