Sbg 18.25 htshg

From IKS BHU
Revision as of 15:39, 4 December 2025 by imported>Vij (Added {content_identifier} content)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

Hindi Translation Of Sri Shankaracharya's Sanskrit Commentary By Sri Harikrishnadas Goenka ।।18.25।।अनुबन्धको -- अन्तमें होनेवाला जो परिणाम है उसे अनुबन्ध कहते हैं? उसको? क्षयकोकर्मके करनेमें जो शक्तिका या धनका क्षय होता है उसको? हिंसाकोप्राणियोंकी पीड़ाको और पौरुषको -- अमुक कर्मको मैं समाप्त कर सकता हूँ ऐसी अपनी सामर्थ्यको? इस प्रकार अनुबन्धसे लेकर पौरुषतकके इन समस्त भावोंकी अपेक्षा न करके -- इनकी परवा न करके? जो धर्म मोहसे -- अज्ञानसे आरम्भ किया जाता है? वह तामस -- तमोगुणपूर्वक किया हुआ कहा जाता है।