Sbg 17.10 htshg

From IKS BHU
Revision as of 15:29, 4 December 2025 by imported>Vij (Added {content_identifier} content)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

Hindi Translation Of Sri Shankaracharya's Sanskrit Commentary By Sri Harikrishnadas Goenka ।।17.10।।यातयाम -- अधपका? गतरस -- रसरहित? पूति -- दुर्गन्धयुक्त और बासी अर्थात् जिसको पके हुए एक रात बीत गयी हो? तथा उच्छिष्ट -- खानेके पश्चात् बचा हुआ और अमेध्य -- जो यज्ञके योग्य न हो? ऐसा भोजन तामसी मनुष्योंको प्रिय होता है। यहाँ? यातयामका अर्थ अधपका किया गया है क्योंकि निर्वीर्य ( सारहीन भोजनको गतरस शब्दसे कहा गया है।