Sbg 16.20 htshg

From IKS BHU
Revision as of 15:26, 4 December 2025 by imported>Vij (Added {content_identifier} content)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

Hindi Translation Of Sri Shankaracharya's Sanskrit Commentary By Sri Harikrishnadas Goenka ।।16.20।।वे मूढ -- अविवेकीजन? जन्मजन्ममें यानी प्रत्येक जन्ममें आसुरी योनिको पाते हुए अर्थात् जिनमें तमोगुणकी बहुलता है? ऐसी योनियोंमें जन्मते हुए? नीचे गिरतेगिरते मुझ ईश्वरको न पाकर? उन पूर्वप्राप्त योनियोंकी अपेक्षा भी अधिक अधमगतिको प्राप्त होते हैं। मुझे प्राप्त न होकर ऐसा कहनेका तात्पर्य यह है कि मेरे द्वारा कहे हुए श्रेष्ठ मार्गको भी न पाकर? क्योंकि मेरी प्राप्तिकी तो उनके लिये कोई आशङ्का ही नहीं है।


,