Sbg 13.17 htshg

From IKS BHU
Revision as of 13:54, 4 December 2025 by imported>Vij (Added {content_identifier} content)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

Hindi Translation Of Sri Shankaracharya's Sanskrit Commentary By Sri Harikrishnadas Goenka ।।13.17।।तथा --, वह ज्ञेय प्रत्येक शरीरमें आकाशके समान अविभक्त और एक है। तो भी समस्त प्राणियोंमें विभक्त हुआसा स्थित है क्योंकि उसकी प्रतीति शरीरोंमें ही हो रही है। तथा वह ज्ञेय स्थितिकालमें भूतभर्तृ -- भूतोंका धारणपोषण करनेवाला? प्रलयकालमें ग्रसिष्णु -- सबका संहार करनेवाला और उत्पत्तिके समय प्रभविष्णु -- सबको उत्पन्न करनेवाला है? जैसे कि मिथ्याकल्पित सर्पादिके ( उत्पत्ति? स्थिति और नाशके कारण ) रज्जु आदि होते हैं।