Sbg 11.22 htshg
Hindi Translation Of Sri Shankaracharya's Sanskrit Commentary By Sri Harikrishnadas Goenka ।।11.22।।तथा और भी --, जो रुद्र? आदित्य? वसु और साध्य आदि देवगण हैं? एवं जो विश्वेदेव? दोनों अश्विनीकुमार? वायुदेव और ऊष्मपा नामक पितृगण हैं तथा जो गन्धर्व? यक्ष? असुर और सिद्धोंके समुदाय हैं यानी हाहाहूहू आदि गन्धर्व? कुबेरादि यक्ष? विरोचनादि असुर और कपिलादि सिद्ध इन सबके समुदाय हैं? वे सभी आश्चर्ययुक्त हुए आपको देख रहे हैं।
,